वन परिक्षेत्र बरमकेला के तहत छिंचपानी बीट क्षेत्र कलगाटार गांव के पास जंगली सुअर के लिए खेती जमीन पर करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था। इस तार की चपेट में दो युवक आ गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है और दूसरे की स्थिति ठीक बताई गई है। वही जंगली सुअर के शिकार के लिये तार बिछाने वाले आधा दर्जन शिकारियो की पहचान कर उसमे से 5 लोगो को गिरफ्तार करने मे वन विभाग को सफलता प्राप्त हुई है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार गोमर्डा अभ्यारण के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बरमकेला के
छिंचपानी बीट क्षेत्र के कलगाटार गांव में शनिवार शाम को टारमुडा तालाब से लेकर रोड तक एक किलोमीटर किनारे किनारे खेतों से वायडिंग तार बिछाकर जंगली सुअर फंसाने के लिए लगाया गया था। रात 10 . 30 बजे के आसपास कलगाटार गांव के किशोर कुमार सिदार पिता रामसिंग उम्र 19 वर्ष टारमुडा तालाब के बोर खेत तरफ घुमने जाने के लिए खेत पर जैसे ही उतरा करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। किशोर कुमार के बाएं भुजा, छाती व दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गया।
वही तार की करंट लगने के बाद उसके साथ एक बोर मशीन के कर्मचारी भी आ गया था। जिसका नाम समीर मिर्ची पिता सुकदेल ग्राम बेसराबहार थाना लैंलूगा जिला रायगढ़ है।लेकिन उसे मामूली रुप से चोट लगा । इसकी जानकारी वन विभाग के डिप्टी रेंजर हीरालाल नायक को दी गई। ऐसे में उन्होंने तत्काल अपने साथ वन रक्षक बलभद्र मैत्री, विजय भोय, वारले राठिया को लेकर मौके पर पहुंचकर बिछाए गए करंट प्रवाहित तार स्थल का मुआयना किया। रातभर अज्ञात शिकारियों की तलाश में जुटे रहे। इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र बरमकेला के रेंजर सुरेन्द्र कुमार अजय, डिप्टी रेंजर टेकराम सिदार, वन रक्षक के अलावा स्थानीय कोटवार व ग्रामीणों भी शामिल थे।
सारंगढ़ वन मंडलाधिकारी श्रीमती पुष्पलता टंडन एवं अधिक्षक चंद्राकर के मार्ग दर्शन एवं सुरेन्द्र अजय रेंजर के नेतृत्व में सूचना के आधार पर घटनास्थल करनपाली और कलगारार गांव के आसपास के कृषि क्षेत्र में शिकार करने का प्रयास किया गया। शिकारियों द्वारा लगाए गए बिजली के जाल को नष्ट कर दिया। घटना 28 दिसंबर की रात को हुई, जब शिकारी 33 केवी की बिजली लाइन का उपयोग कर शिकार करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण यह प्रयास विफल रहा। वन्यजीव विभाग की टीम ने मौके से एक कुत्ता भी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज करते शिकारियों की तलाश शुरू किया जिसमें अवैध शिकार और करंट बिछाया गए आरोपी पकडे गये जिसमें 01/किरल बरिहा पिता बैंसाखु बरिहा उम्र 50 ग्राम कलगाटार 02/ सुनील
बरिहा पिता विद्याधर बरिहा उम्र 18 वर्ष ग्राम करनपाली 03/ दिनेश बरिहा पिता साध राम बरिहा उम्र 18 ग्राम करनपाली 04/ चंदूलाल बरिहा उम्र 45 ग्राम करनपाली 05/ परमानंद अवैध शिकार और करंट बिछाया गए आरोपी 01/किरल बरिहा पिता बैंसाखु बरिहा उम्र 50 ग्राम कलगाटार 02/ सुनील बरिहा पिता विद्याधर बरिहा उम्र 18 वर्ष ग्राम करनपाली 03/ दिनेश बरिहा पिता साध राम बरिहा उम्र
18 ग्राम करनपाली 04/ चंदूलाल बरिहा उम्र 45 ग्राम करनपाली 05/ परमानंद बरिहा पिता संघर् बरिहा उम्र 45 ग्राम कलगाटार 06/ खूबी चंद बरिहा पिता ननकी प्रसाद ग्राम करनपाली को फरार बताया जा रहा है