Homeप्रदेशपरेड ग्राऊंड चंडीगढ़ में सजी आधुनिक मशीनों की उत्कृष्ट प्रदर्शनी

परेड ग्राऊंड चंडीगढ़ में सजी आधुनिक मशीनों की उत्कृष्ट प्रदर्शनी

सतीश जैन बद्दी हिमाचल

औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा 2024 का हिमाचल के उद्यमियों ने किया अवलोकन

एफ.आई.आई और लघु उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने नवाजे मेहनती एक्जीबिटर
फोरचून एक्जिबिटर के प्रयासों से एक ही छत के नीचे आए उद्योग व मशीनों के चाहवान
16 दिंसबर को होगा भव्य समापन कार्यक्रम-कंवलजीत कौर
परेड ग्राऊंड में चल रही औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा एक्सपो 2024 के तीसरे दिन आज हिमाचल प्रदेश उद्यमियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गौरतलब है कि चंडीगढ़ के परेड ग्राऊंड में 13 से 16 दिसंबर तक इस राष्ट्र स्तरीय औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह भारत की प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनी होती है जिमसें पूरे भारत की आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला नालागढ़ को इसका विशेष लाभ मिलता है। जो लोग दिल्ली मुंबई नहीं जा पाते उनके लिए उद्योग जगत में आ रही नई मशीनरी का अवलोकन करने का एक स्वर्णिम अवसर होता है। हिमाचल प्रदेश के बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु से गए उद्यमियों के एक दल ने औद्योगिक एक्सपो का अवलोकन किया व वहलीं लगे स्टालों को निहारा। इस प्रदर्शनी का उदेश्य नवीनतम मशीनों की जानकारी उद्यमियों को देना था ताकि वह इससे अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ा सके। प्रदर्शनी के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर लघु उद्योग संघ हिमाचल प्रदेश के राज्याध्यक्ष अशोक कुमार व फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर उपस्थित हुए। इन संगठनों के पदाधिकारियों ने देश के विभिन्न राज्यों से आकर यहां उत्कृष्ट स्टाल लगाने वालों को सम्मानित किया। औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन करने वाले संस्था फोरचून एक्जिबिटर प्राईवेट लिमिटेड की निदेशक कंवलजीत कौर, कर्मजीत सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में उत्तर भारत सहित पूरे हिंदुस्तान से मैक्मा 2024 के लिए 250 से ज्यादा उद्योगों ने अपने स्टाल लगाए और अपने उत्पादों की प्रदर्शनी की और तीसरे दिन भी आपस में करोडों का व्यापार हुआ। बहुत से लोगों ने अपने कारखानों के लिए मशीनों को बुक किया। इस प्रदर्शनी में एमएसएमई विभाग भारत सरकार का भी विशेष सहयोग रहा। प्लास्टिक उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल मलिक, देवेंद्र राणा व फार्मा उद्योग संघ के अखिलेश यादव तथा मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह ने हिमाचल प्रदेश पंजाब के उद्योग जगत से आहवान किया वह इस मशीनों पर आधारित मैक्मा एक्सपो 2024 का लाभ उठाएं और अपने अपने कारखानों में नवीन मशीनरी की तकनीकों जानें। उन्होने कहा कि जो तीन दिन यहां नहीं आ सके वो कल अंतिम दिन सोमवार तक यहां जरुर आएं वरना उनके हाथ से एक स्वर्णित अवसर निकल जाएगा। इतने मैनुफैक्चरर को एक छत के लाना बहुत मुश्किल होता है।
बाक्स-
प्रदर्शनी से मिलेगा बहुत लाभ-चिरंजीव ठाकुर
बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि फोरचून एक्जिबिटर का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है जिसने पूरे देश के उद्योगों को एक ही छत तले एकत्रित किया और हिमाचल के उद्यमियों को जरुरतों को पूर्ण करने में अहम भूमिका निभाई। फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रांत अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला और हिमाचल से दो सौ से ज्यादा हमारे संगठन के सदस्यों ने यहां विजिट करके अपनी जरुरतों को जाना। लघु उद्योग संघ की वित्त सचिव बददी की महिला उद्यमी वसंधुरा अग्रवाल ने कहा कि इतने मशीन निर्माताओं का एक छत के नीचे आना एक एतिहासिक कार्य है जिसका लघु उद्यमियों को बहुत लाभ मिलेगा।
कैपशन-मैक्मा एक्सपो 2024 का अवलोकन करते लघु उद्योग संघ व फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के पदाधिकारी व हिमाचल के वरिष्ठ उद्यमी। बददी-1
कैपशन-उद्योग जगत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित करते हिमाचल के उद्योग संगठनों के पदाधिकारी। बददी-2

RELATED ARTICLES

Most Popular