एक पिता व इसके तीन बच्चों का शव पड़ा मिला,

0
45

गिरिडीह जिले के पीरटांड के खुखरा थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव में एक घर से रविवार सुबह 4 बजे चार शव पाया गया है।यहां एक पिता व इसके तीन बच्चों का शव पड़ा मिला,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।आशंका जताई जा रही है कि पिता ने तीन बच्चो को गला दबाकर हत्या कर दी।फिर खुद भी फांसी के फंदे में लटक गया।मृतको में दो बेटी एक बेटा व पिता शामिल है।जिनकी पहचान 12 वर्षीय पुत्री आफरीन,6 वर्षीय पुत्री जेबा नाज व 8 वर्षीय पुत्र सफाउल और पिता 36 वर्षीय मो सनाउल के रूप में की गई।सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था।घर मे राशन व कपड़ा का दुकान भी है।पत्नी दो दिन पहले ही कही गई थी।बताया गया कि रमजान का महीना चल रहा है।इस दौरान रोजेदार सुबह में सेहरी के लिए सनाउल को रविवार की सुबह जब जगाने गए तो लोगों को घटना की जानकारी हुई।स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजा रखने के कारण रात 10 बजे तक गांव में काफी चहल-पहल थी, उसके कुछ घंटे बाद ही यह घटना घटी।इधर पुलिस अधिकारी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि घटना के पीछे क्या कारण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here