चौपारण : महाराजगंज में बीती रात करीब 12:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक छोटी गाड़ी (हाथी मैजिक) की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर दिनेश कुमार के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को हजारीबाग रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक इटखोरी प्रखंड के सोनिया गांव निवासी अमरीका सिंह के पुत्र शिवम कुमार, घायल युवक अलोक कुमार के रूप मे पहचान हुई है। शिवम के मौत से पुरे गांव मे शौक का माहौल है।
महाराजगंज में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल
RELATED ARTICLES