Homeप्रदेशरमजान में मुसलमान को जकात अदा करनी चाहिए

रमजान में मुसलमान को जकात अदा करनी चाहिए

मनोज कुमार कुशवाहा की रिपोर्ट

मौलाना मिस्बाही गोड्डा।
रमजान का पाक माह चल रहा है। इस माह में मुसलमान भाई पूरे माह रोजा रखते हैं। नमाज पांचो वक्त की पढ़ते हैं। गोड्डा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों में मुसलमानो की ओर से जुम्मे की नमाज अदा किया। शहर के न्यू मार्केट स्थित जामा मस्जिद में हजारों मुसलमानो की ओर से जुम्मे की नमाज के अलावा जोहर का 12 रेकात नमाज अदा किया गया। इसके अलावा असनबनी मस्जिद, वारसी मस्जिद, फसिया डंगाल स्थित मदिरा मस्जिद में भी रोजेदारों व मुसलमानो की ओर से नमाज अदा किया गया। जुमे में तकरीर के दौरान जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना आजाद मिस्वाही ने कहा कि रमजान में रोजा रखने के साथ मुसलमान को जकात अदा करना चाहिए। गरीबों मे अदा करना चहिए। उन्होंने बताया कि देखते-देखते रमजान का दो असरा यानी 20 रमजान आज मुकम्मल हो गया। इसके अलावा उन्होंने रमजान के आखिरी असरे में समाज से मुसलमानो को एहतेकाब की नियत से मगरिब से पहले और सुरज डूबने से पहले मस्जिद में दाखिल होने की बातों जोर दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ऐसा की नमाज के बाद खत्म तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। तकरीर के उपरांत मौलाना मिस्बाही की ओर से पूरे जमात को दो रकअत जुम्मा की नमाज अदा कराई गई। दूसरी ओर मुसलमान परिवार की ओर से मीठी ईद की तैयारी शरू कर दी गई है। मुस्लिम परिवार के भाई-बहन को गोड्डा के बाजार में कपड़ों की खरीदारी करते हुए देखा जा रहा है। जूते चप्पल भी खरीद रहे हैं। बुजुर्गों की ओर से इस्लामी पोशाक खरीदा जा रहा है। अल्लाह पाक ने पूरे माह रोजा रखने वालों के लिए तोहफे के तौर पर ईद अता की है‌। इस दिन मुस्लिम परिवार के पुरुष महिला युवक युवती और बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर ईद की खुशी मनाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular