रामगंजमंडी के निमाणा गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों

0
57

रामगंजमंडी के निमाणा गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने 2 घरों में लाखो की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात के दौरान दोनों घरों के परिवार घर के अंदर ही सो रहे थे। ऐसे में चोर शातिराना तरीके से घर के अंदर दाखिल हुए और एक घर से 20 हजार नगदी तो वही दूसरे घर से 50 हजार नगदी सहित आधा किलो चांदी व सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। मामले में पीड़ितो ने थाने में चोरी की शिकायत दी है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

पीड़ित केसर सिंह और अशोक मेघवाल ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे के आसपास चोरी की वारदात हुई है। सभी घर मे सोए हुए थे। ऐसे में चोर कब घर मे घुसे पता नही चला। चोरों ने घर मे कपड़े वगैरह बिखरे दिए वही घर मे रखी सन्दूक सहित अन्य चीजें लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब उठे तो चोरी का पता चला इसके बाद ढूंढने पर सन्दूक एक खेत मे मिला। जिसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसके चलते पुलिस ने घरों का मौका मुआयना किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here