नावाडीह प्रखंड अंतर्गत बरई पंचायत के बोनकटवा गांव में बुधवार को कुंभ कलश जलयात्रा के साथ तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। आचार्य लखनलाल महतो एवं मनोज महतो के द्वारा यज्ञ शाला में विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर मुख्य अतिथि प्रमुख पूनम देवी, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य फूलमती देवी, यशोदा देवी, मुखिया विजय कुमार रवि आदि के हाथों कन्याओं को कलश धारण करवाया गया। जलयात्रा में शामिल लोग बाजा गाजा के साथ धर्म की जय हो, विश्व का कल्याण हो, हम सुधरेंगे जग सुधरेगा आदि उद्घोष करते हुए ग्राम भ्रमणकर गोदो नाला पहुंचे। यहां पूजा अर्चना कर कलशों में जल भराव कर पुन: यज्ञशाला में पहुंचकर कलश स्थापित किया गया। जलयात्रा में पूर्व मुखिया बसंत राय, समाजसेवी फूलचंद किस्कू, सुरेश नायक, नीरज महतो, बैजनाथ महतो, राहुल कुमार, सुजीत कुमार सिंह, हलधर हंसदा, सावित्री देवी, सरस्वती देवी, संगीता देवी, प्रदीप कुमार महतो, अमृत महतो, मंजु देवी, कामेश्वर महतो, जयनारायण महतो, हरखलाल महतो, मीठू महतो, भीखन महतो, अजय महतो, जयंती देवी, लीलावती देवी, बसपा देव
बोनकटवा में जलयात्रा के साथ तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू
RELATED ARTICLES