HomeUncategorizedहत्या के मामले में वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया...

हत्या के मामले में वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्थलगडा : हत्या के एक मामले में कई वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है। नोनगांव निवासी हत्या के एक मामले अभियुक्त यशवंत कुमार उम्र 32 वर्ष पिता अशोक साव काफी अरसे से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना कांड संख्या 16/2022 में यशवंत आरोपी था।

RELATED ARTICLES

Most Popular