बरकट्ठा में जैन-जैन कंप्यूटर साक्षरता अभियान के तहत 183 बच्चों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण बरकट्ठा बाजार रोड स्थित साई कांप्लेक्स में जन जन कंप्यूटर साक्षरता अभियान सत्र 2024/25 बैच के विद्यार्थियों के बीच प्रमाण बांटा गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, कन्या प्लस टू उवि के प्रधानाध्यापक छत्रु प्रसाद, बाबूलाल यादव, संस्था के निर्देशक दिलीप कुमार नायक मौजूद थे। मौके पर अतिथियों ने संस्थान के 183 छात्र-छात्राओं के बीच कंप्यूटर प्रमाण पत्र का वितरण किया। प्रमुख रेणु देवी ने कहा कि इस आधुनिक युग में कंप्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बरकट्ठा में जन जन कंप्यूटर साक्षरता अभियान में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है। निर्देशक दिलीप कुमार नायक ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि कम खर्चे में जन-जन तक कंप्यूटर का ज्ञान पहुंचना है। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजकुमार चौधरी, प्रिंसिपल रानी कुमारी, शिक्षिका स्नेहा बरनवाल, सरजू मांझी, राजाराम मांझी, मालती देवी, रिंकी देवी, रामचंद्र साव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
बरकट्ठा में जैन-जैन कंप्यूटर साक्षरता अभियान के तहत 183 बच्चों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण
RELATED ARTICLES