Homeबड़ी ख़बरेंमानव विकास संस्था की ओर से किशोरियों के लिए उत्तम पोषक आहार...

मानव विकास संस्था की ओर से किशोरियों के लिए उत्तम पोषक आहार विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

मानव विकास संस्था की ओर से किशोरियों के लिए उत्तम पोषक आहार विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चामूदौहर में मानव विकास संस्था की ओर से किशोरी लड़कियों के लिए उत्तम पोषक आहार विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षक टीम की सदस्य कुंती गिरी ने बताया कि किशोरावस्था (10 -19 वर्ष )जिसमें शरीर के विकास का एक महत्वपूर्ण समय है। इस समय उचित आहार लेना बहुत आवश्यक है ताकि शरीर और मस्तिक का संपूर्ण विकास हो सके। उन्होंने उपस्थित किशोरियों को बताया कि पौष्टिक आहार वह भोजन है जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में होते हैं जैसे कार्बोहाइड्रेट जो ऊर्जा देने के लिए होती है। जिसमें चावल, गेहूं, आलू आदि आते हैं। इसके बाद प्रोटीन है जो शरीर की वृद्धि के लिए होती है जैसे दालें, दूध, अंडा आदि आते हैं। इसके बाद विटामिन और मिनरल जो रोगों के से लड़ने की शक्ति के लिए जैसे फल, हरी सब्जियां आती है। इसके बाद वासा जो ऊर्जा का भंडार के लिए होती है जैसे घी, तेल, मूंगफली होते हैं और इसके बाद पानी जो शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए होती है। उन्होंने बताया की किशोरियों को आयरन युक्त भोजन लेनी चाहिए जैसे पालक, चुकंदर, गुड़, मूंगफली ताकि एनीमिया (खून की कमी) ना हो। साथ ही आयरन की गोली (IFA टैबलेट) सप्ताह में एक बार ले जो सरकारी स्कूलों में दी जाती है। किशोरियों को रोजाना नाश्ता करना चाहिए। जंक फूड जैसे ध्पिज़्ज़ा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक इन सब चीजों से बचना चाहिए। किशोरियों को हर दिन हरि सब्जियां, फल, दूध और दालें लेनी चाहिए और खूब पानी पीना चाहिए (6-8 गिलास रोजाना) साथ ही इन लोगों को फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए जैसे दौड़ना, खेलना, योग इत्यादि शामिल है। प्रशिक्षण सफल बनाने में राहुल कुमार, रोबिन कुमार,मारिया दास बसके, कार्तिक महतो, रोहित टुडू ,अंजू देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular