HomeUncategorizedकोडरमा में महिलाओं एवं बच्चीयों को निःशुल्क मार्शल आर्ट प्रशिक्षण

कोडरमा में महिलाओं एवं बच्चीयों को निःशुल्क मार्शल आर्ट प्रशिक्षण

विजय बरणवाल वयूरो चीफ कोडरमा -

कोडरमा में महिलाओं एवं बच्चीयों को निःशुल्क मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कोडरमा में महिलाओं एवं बच्चीयों को सशक्त बनाने के लिए योगाचार्य सुषमा सुमन जी का अथक प्रयास, योगाचार्य सुषमा जी ने महिलाओं और बच्चीयों को सशक्त बनाने के लिए निःशुल्क मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का आयोजन करने का संकल्प लिया है।यह प्रशिक्षण 20 मई से 30 मई तक झुमरी तिलैया में दिया जाएगा। योगाचार्य सुषमा सुमन जी ने ध्यान दिलाया कि आज महिलाओं एवं बच्चीयों के साथ छेड़छाड़, राहजनी,कान,गला का चैन छिना झपटी करना जैसे जघन्य अपराध कोडरमा में आए दिन घट रहा है महिलाओं एवं बच्चीयों को सशक्त बनाने और अपनी सुरक्षा स्वंय करने के उद्देश्य से ही मार्शल आर्ट प्रशिक्षण देने पर विचार किया गया है योगाचार्य सुषमा सुमन जी ने कहा है कि जिन किन्हीं महिलाओं एवं बच्चीयों को निःशुल्क मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लेना है वो सुषमा सुमन जी से 7250729999 मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं योगी प्रदीप कुमार सुमन जी ने कहा है कि आज कोडरमा झुमरी तिलैया में चोर उचक्के के गिरोह द्वारा महिलाओं एवं बच्चीयों को राह चलते ही छिनतई , छेड़छाड़ की घटनाएं से खुद को बचाने के लिए और भयमुक्त होकर रहने के लिए ही मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा, योगाचार्य सुषमा सुमन जी ने ही महिलाओं एवं बच्चीयों को लाठी चलाने, तलवार चलाने और 2 पहिया, 4 पहिया वाहन चलाने का निःशुल्क प्रशिक्षण देते आ रही है जिससे महिलाओं और बच्चीयों में आत्म विश्वास और नया उत्साह जगाने का काम कर रही है। और वो भी निःशुल्क सेवा देकर। आज कोडरमा जिला ही नहीं पुरे झारखंड राज्य में योगाचार्य सुषमा सुमन जी जैसे महिलाओं की ही आवश्यकता है जो हर समय महिलाओं और बच्चीयों का उत्साह बढाने में अपने आप को न्योछावर करती रहती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular