गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर पुलिस ने अफीम की तस्करी में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रखंड मुख्यालय के पांडेय मोहल्ला मोहल्ला निवासी प्रयाग दांगी के पुत्र सुरेंद्र दांगी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले मंगलवार को 7.316 किलोग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। इस तस्करी में सुरेंद्र दांगी की भी संलिप्त उजागर हुई है। सुरेंद्र दांगी की गिरफ्तारी उसके घर से किया गया। पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जबकि फरार चल रहे पूर्व जिप सदस्य बालेश्वर प्रसाद दांगी के पुत्र राजेश दांगी,जागेश्वर दांगी के पुत्र विकास कुमार,बारिसाखी के श्रवण यादव,पेक्सा के राजू दांगी सहित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।बताते चले कि पूर्व जिप सदस्य बालेश्वर प्रसाद दांगी के पुत्र राजेश दांगी के रांची खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव स्थित कारकेट के मकान से 4.728 किलोग्राम अफीम बरामद हुआ था।जबकि 2.588 किलोग्राम अफीम पत्थलगड्ढा के मिथलेश दांगी के पास से बरामद हुआ। इसके पश्चात थाना में नौ लोगों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई। जिसमें पांच अभियुक्त को न्यायिक विरासत भेजा जा चुका है। शेष अभियुक्त फिलहाल फरार चल रहे हैं।
अफीम तस्कर के आरोपी गिरफ्तार,जेल
RELATED ARTICLES