चौपारण : चौपारण प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बुकाड़ में आज शिक्षा का महत्व बढ़ा है।
लोग कहते है कि एक जमाने में बुकाड़ जाना बहुत ही कठीन था। क्योंकि बुकाड़ जंगल में बाघ का स्थाई निवास होने से कोई भी व्यक्ति जाना नहीं चाहता था। समय-समय की बात है , आज वही बुकाड़ में शिक्षा का विकास अशोक कुमार यादव, अजय यादव तथा ग्रामिणों के सहयोग से किया गया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुकाड़ के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार साहू ने जब से इस विद्यालय में पदस्थापित हुए है, उस समय से विद्यालय और बुकाड़ गांव का कायाकल्प में बहुत परिवर्तन हुआ है। विद्यालय परिवार के द्वारा जनप्रतिनिधियों को सूचित कर ,
आज बैग वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसके मुख्य अतिथि ताजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री अभिमन्यु प्रसाद भगत, विशिष्ट अतिथि पंसस अनिल कुमार वर्णवाल के उपस्थिति में बैग वितरण किया गया। सामुहिक फोटो लेते समय बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखे।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, पंसस अनिल कुमार वर्णवाल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार साहू, सहायक अध्यापक अशोक कुमार यादव, अजय यादव , संतोष चन्द्रवंशी।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुकाड़ में किया गया बैग वितरण
RELATED ARTICLES