HomeUncategorizedकांडतरी विद्यालय के आठवीं बोर्ड के बच्चों को दी गई विदाई

कांडतरी विद्यालय के आठवीं बोर्ड के बच्चों को दी गई विदाई

कांडतरी विद्यालय के आठवीं बोर्ड के बच्चों को दी गई विदाई बड़कागांव : प्रखंड के कांडतरी पंचायत अंतर्गत संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांडतरी में आठवीं बोर्ड के बच्चों की विदाई समारोह कार्यक्रम का किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष हीरामन राम एवं संचालन शिक्षक अशोक कुमार के द्वारा किया गया।आठवीं बोर्ड के बच्चों की विदाई समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद असलम ने बच्चों को शिष्टाचार व अनुशासन के मार्ग पर चलने का सुझाव देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया ।वहीं शिक्षक अंतेश कुमार ,प्रकाश कुमार ने बच्चों को गुरु के महत्व को बतलाया।शिक्षक अशोक कुमार एवं प्रधानाध्यापक ने बच्चों को अपनी ऊंचाइयों पर सफलता हासिल करने आशीर्वाद दिया।मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सहायक अध्यापक विनोद कुमार , रविंद्र कुमार , राम कुमार प्रसाद , बाबूलाल कुमार वहीं उपस्थित सभी बच्चों को शिक्षकों के द्वारा पुरस्कार देकर विदाई दी गई।मौके पर विद्यालय के रसोईया सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular