चौपारण : चौपारण प्रखंड में KBSS+2 उच्च विद्यालय बहुत ही आकर्षक और विद्यार्थीओं के लिए बेहतर शिक्षा का केंद्र बना हुआ है।एक जमाने में उस समय चौपारण प्रखंड में केवल एक ही उच्च विद्यालय था। और पूरे प्रखंड से सैकड़ों विद्यार्थियों की पठन पाठन की व्यवस्था थी।
वर्तमान समय में उत्साहपूर्ण और बेहतर शिक्षा का हब बना KBSS+उच्च विद्यालय चौपारण।
परन्तु बड़े दुःख के साथ कहना पड़ता रहा कि +2 उच्च विद्यालय चौपारण के योग और प्रखर बुद्धि वाले एक विद्वान शिक्षक का असमय मृत्यु होने से प्रखंड के हर विद्यालय में शोक की लहर है।
बता दें मृतक शिक्षक राजू राम तिलरा हजारीबाग के रहने वाला था।2010 में इनकी नियुक्ति+2 उच्च विद्यालय चौपारण में हुई।उस समय से शिक्षक राजू राम का विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों में सराहनीय योगदान हमेशा रहता था।यह कमी विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थीयों को हमेशा के लिए लुप्त हो गया।जब- जब विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित होगी,एक सदमा सभी को खामोश कर देगी।
दुःख की बात है शिक्षक राजू राम तीन बच्चे को छोड़ कर चले गए। इनकी भार्या ( पत्नी) दनुआ+2 उच्च विद्यालय में +2 शिक्षक पद पर कार्यरत है। फिलहाल सी एम् एक्सीलेंस स्कूल चरही में प्रतिनियोजित है।
तीन बच्चें का पिता का प्यार हमेशा के लिए अद्रृश्य हो गया।
चौपारण प्रखंड के सभी विद्यालयों में शोक की लहर है सभी शिक्षक समुदाय और सभी संघ ने मृतक शिक्षक राजू राम की आत्मा शांति के लिए शोक व्यक्त किया। और संघ ने कहा –
ईश्वर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ,उनके परिवार को इस दुःख की सहन करने की शक्ति भी प्रदान करें ।बहुत ही हृदय विदार क घटना है ।
के बी एस एस +2 उच्च चौपारण के शिक्षक राजू राम की असमय मौत से शोक की लहर
RELATED ARTICLES