चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने दो महत्वपूर्ण वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल हुए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जीआर नंबर 1168/2010 के तहत फरार चल रहे वारंटी गणेश प्रसाद केसरी (पिता शंभू केसरी)ग्राम बसरिया से गिरफ्तार कर लिया गया। यह अभियुक्त लंबे समय से पुलिस प्रशासन की पकड़ से बाहर था,गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम की सतर्कता से अचानक उसे गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, चौपारण थाना अंतर्गत टारगेट कंप्लेंट केस नंबर 1852/2019 के प्राथमिक अभियुक्त लव कुमार विश्वकर्मा (पिता -स्व. अर्जुन विश्वकर्मा) ग्राम – दादपुर निवासी को भी गिरफ्तार किया गया है। लव कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ दर्ज मामले के आधार पर पुलिस प्रशासन को लंबे समय से उसकी तलाश थी। चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में चल रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत वारंटी अभियुक्तों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी रहेगी।
चौपारण पुलिस प्रशासन का विशेष अभियान दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार
RELATED ARTICLES