HomeUncategorizedचौपारण प्रखंड कार्यालय में मासिक बैठक।

चौपारण प्रखंड कार्यालय में मासिक बैठक।

चौपारण:- चौपारण प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी नितिन कुमार के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक के अध्यक्षता प्रमुख मैडम पूर्णिमा देवी ने किया। यह बैठक प्रत्येक महिने में पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के बीच होती है। प्रखंड के सभी विभागों की समीक्षा की जाती है। सभी सम्मानित पदाधिकारीगण और सम्मानित जनप्रतिनिधियों के विचारोपरांत यह भाव उत्पन्न हुई।कि जिस विभाग में कर्मचारी सक्रिय नहीं है और उनके काम में लापरवाही होती हैं तो वैसे लोगों को काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में, प्रमुख पूर्णिमा देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी नितिन कुमार, अंचलाधिकारी संजय कुमार यादव, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार, अनिल राणा , पंचायत समिति सदस्य मानगढ़ जनार्दन सिंह, बच्छई पंचायत मुखिया बीरेंद्र रजक,भगहर पंचायत मुखिया कृष्णा रविदास, मानगढ़ मुखिया अर्जुन सिंह सहित छब्बीस पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापांक के पश्चात बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular