HomeUncategorizedचौपारण प्रखंड से करीब बारह किलोमीटर दूर स्थित दनुआ घाटी में आये...

चौपारण प्रखंड से करीब बारह किलोमीटर दूर स्थित दनुआ घाटी में आये हुए दिन लगातार दुर्घटनाएं होती आ रही है

चौपारण:- चौपारण प्रखंड से करीब बारह किलोमीटर दूर स्थित दनुआ घाटी में आये हुए दिन लगातार दुर्घटनाएं होती आ रही है। जिसमें कई लोगों की जान चली गई। और कितने लोग, अभी भी अस्पताल में इलाजरत है। दनुआ घाटी की स्थिति ऐसी बनी हुई है, जैसे दूर्घटनाओं का केंद्र हो।इस मुख्य केंद्र बिन्दु पर बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मनोज कुमार यादव जी ने गंभीर चिंतन व्यक्त करते हुए। और दनुआ घाटी में लगातार दूर्घटनाओं की स्थिति भयावह रूप में परिवर्तित हो गया है।इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए, भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, जिसमें उल्लेख है कि चौपारण प्रखंड में दनुआ घाटी एन एच रोड पर दूर्घटनाएं अनियंत्रित हो रहा है,इस पर शीघ्र केन्द्रीय मंत्री संज्ञान लें। और समाधान पर अतिशीघ्र विचार करें। झारखंड के मुख्य मंत्री श्री हेमन्त सोरेन, सांसद माननीय श्री मनीष जसवाल, और हजारीबाग जिला के उपायुक्त नैन्सी सहाय को ट्वीट कर दनुआ घाटी से संबंधित गंभीर मामलों पर ध्यान आकृष्ट करते हुए, आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular