HomeUncategorizedजिलाअध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र, मुख्य रुप से...

जिलाअध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र, मुख्य रुप से लोकप्रिय विधायक मनोज कुमार यादव रहे उपस्थित

जिलाअध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र, मुख्य रुप से लोकप्रिय विधायक मनोज कुमार यादव रहे उपस्थित
चौपारण : चौपारण प्रखंड आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बरही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री मनोज कुमार यादव जी के नेतृत्व में और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के अगुवाई में झारखण्ड के सीएम और राज्यपाल के नाम से डीसी को सौंपा गया मांग पत्र।
इस मुख्य कार्यक्रम में बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे।
मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि वैध एवं अवैध रूप से निवास कर रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत छोड़ने का निर्देश जारी किया जाए, और कार्रवाई भी सुनिश्चित किया जाए।
महोदया,से निवेदन किया कि दिनांक 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पह़लगाम क्षेत्र में घटित आतंकवादी हमले में 28 निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या होने से सम्पूर्ण राष्ट्र को स्तब्ध कर दिया है।
इस दुखद घटना के पश्चात केंद्र सरकार ने एक अत्यंत महत्चपूर्ण निर्णंय लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने एवं उन्हें देश से डिपोर्ट (निर्वासित) करने की प्रक्रिया आरंभ की है।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त आदेश संख्या 25022 / 28 / 2025-एफ.आई, दिनांक 25.04.2025 के आलोक में विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 30 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए, पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा सेवाएं को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जो भी पाकिस्तानी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के या वीजा की अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद भारत में निवास कर रहे हैं। तो उनकी शीघ्र पहचान करें। यह देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को सूचीबद्ध कर तत्काल आवश्यक कानूनी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। यह विषय अत्यंत संवेदनशील है। और स्थानीय प्रशासन राष्ट्रीय दिशा- निर्देश के अनुरूप शीघ्र एवं ठोस कर्रवाई करना चाहिए।
जिससे विश्वास सुदृढ़ हो और संभावित सुरषा आम जनता की चिंताओं का समय रहते निवारण किया जा सके।
आपसे अनुरोध है कि ड्स ज्ञापांक पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई सुनिशिचत करें

RELATED ARTICLES

Most Popular