HomeUncategorizedझूलन कार्यक्रम के साथ कर्रा के लौंकेल मंडा पुजा सम्पन्न।

झूलन कार्यक्रम के साथ कर्रा के लौंकेल मंडा पुजा सम्पन्न।

खुंटी जिला के कर्रा प्रखंड के सदर पंचायत के लौंकेल गांव में सदियों से होते आ रही मंडा पुजा इस बर्ष रविवार को झूलन कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। भोक्ताओं द्वारा नौ दिन तक अल्पाहारी, फलाहारी एवं एवं निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव के आराधना के साथ पूजा अर्चना करने के बाद आज सभी भोक्ताओं ने अन्न ग्रहण किया।
पंडित पवन दास गोस्वामी द्वारा सर्वप्रथम मंडा मंदिर परिसर का शुद्धिकरण किया गया।
साथ ही 45 भोक्ताओं को नौ दिनों तक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराया गया।
सभी भोक्ताओं नंगे पांव चलकर एवं शिव की शक्ति का भक्ति दिखलाया।
शनिवार की रात्रि धुआं सुआं कार्यक्रम में पैर उपर एंव सर नीचे करके जलते आग में झूला।
वही दहकते अंगारों में नंगे पांव चलकर शक्ति का भक्ति दिखलाया।
रविवार को झूलन कार्यक्रम में सभी भोक्ताओं ने झूलते हुए गुलईची का फुल को भोक्ताओं द्वारा बरसाया गया। जिसे पाने के लिए होड़ लगा लगा रहा। महिलाएं अपना अंचल फैलाकर गुलईची को झोंका।
मान्यता है की भोक्ताओं द्वारा गुलाईची फुल प्राप्त करके घर लाने से उस घर में सुख, शांति, समृद्धि प्राप्त होती है।

आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का हुआ आयोजन।
मंडा पूजा को लेकर जय माता दी क्लब मंडा पूजा समिति लौंकल द्वारा आर्केस्ट्रा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में गायिका सुमन गुप्ता द्वारा पियर फूल जखन खिलेला, मोय ने जानो गोरिया जानी।
गायक सूरज द्वारा नागपुरी गाना लगा ले ले रानी ओठे लिपस्टिक, हिलादेले गुमला जिला डिस्ट्रिक्ट गाने पर सैकड़ों श्रोताओं ने जमकर झूमने ।
इस अवसर पर गायक रूपेश बाडाईक, चिंता देवी एंव डांसर रिमा ठाकुर और तमन्ना कुमारीi के डांस में जमकर उपस्थित ‌लोग लुप्त उठाये।
शांति व्यवस्था बनाए रखने में जय माता दी क्लब लौंकेल के सदस्यों एंव कर्रा थाना पुलिस का मुख्य भूमिका रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा मुख्य भूमिका।
अध्यक्ष बसंत सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष दिलीप बडाईक, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार उर्फ ब्ल्लू, संरक्षक नागेंद्र सिंह, डॉ जेके सिंह, कुलेंद्रर सिंह, अखिलेश गोप, गुलाब नायक।
दिलेश्वर सिंह, प्रमोद सिंह उर्फ राठौर, दीपक पांडे, मंटू महतो, यासमीन मियां, के अलावे जय माता दी क्लब मंडा पूजा समिति लौंकल के सदस्यों और ग्रामीणों का मुख्य भूमिका रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular