गौरियाकरमा: 20/03/2025(गुरूवार) को सुबह 06:30 बजे देवी मंडप के प्रागंण में उपस्थित ग्रामीणों के बीच बैठक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता यज्ञ कमिटी अध्यक्ष श्री रामप्रकाश चौधरी एवं संचालन कोषाध्यक्ष सोनू पाण्डेय के द्वारा किया गया।
उक्त बैठक में उपस्थित ग्रामीणों के बीच यज्ञ को सुचारू रूप से संपन्न कराने पर विशेष चर्चा हुई।यज्ञ का शुभारंभ हेतु 24 मार्च को ध्वजारोहण,30 मार्च से 07 अप्रैल 2025 तक नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का तिथि निर्धारित किया गया है।इसलिए सभी जाति समाज के लोगों से यथाशीघ्र अपना चंदा जमा करने का आग्रह किया गया है। कोष रहने से हीं यज्ञ कार्यक्रम सफल हो पाएगा,जिसमें आपसभी करमा ग्रामवासियों की सहयोग की आवश्यकता है।
उक्त बैठक में सर्वसम्मति से अगली बैठक दिनांक 23/03/2025 (रविवार) को सुबह 06:30 बजे आहूत की गई है,जिसमें यज्ञ कमिटी के सभी पदाधिकारीगण,कार्यकारिणी सदस्यगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति अनिवार्य है।
(नोट:- सभी जातिय समाज के चंदा जमाकर्ता बंधुओं से आग्रह है कि कल सुबह 06:00 बजे मंगल बाजार के पास उपस्थित होने का प्रयास करें।वहाँ से सभी लोग एक साथ मिलकर चंदा भराने में सहयोग करेंगे।)
उक्त बैठक में मुख्य रूप से कमिटी अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी,उपाध्यक्ष राजन यादव, कोषाध्यक्ष सोनू पाण्डेय, उपसचिव बिकास यादव,उप कोषाध्यक्ष दिलचंद मेहता,कार्यकारी सदस्य नरेश पाण्डेय,मनोज पाण्डेय,त्रिलोकी चौधरी,घनश्याम मेहता,सुरेश मेहता,सूरज मेहता, तुलसी मेहता,सोनू मेहता, रामेश्वर मेहता, उपेन्द्र दास,सुधांशु चौधरी, किशोर ठाकुर, ललन ठाकुर,त्रिलोकी चौधरी,किशोरी पाण्डेय,भुनेश्वर पाण्डेय,अनिल पाण्डेय,मनोज चौधरी, पिंकू चौधरी,मन्नू पाण्डेय,हेमन्त चौधरी,शुभम पाण्डेय,मोहन माहतो,महादेव राणा,खेतान पाण्डेय,बिनोद राणा,जिबलाल माहतो समेत सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थें।