HomeUncategorizedनदी में नहाने गए थे तीन बच्चे, डूबने से एक की ...

नदी में नहाने गए थे तीन बच्चे, डूबने से एक की मौत

नदी में नहाने गए थे तीन बच्चे, डूबने से एक की मौत बेरमो थाना और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी खास स्थित दामोदर नदी में रविवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे नदी में डूबे तीन बच्चों में एक की मौत हो गई। नहाने के क्रम में तीनो धारा में बहकर गहरे पानी में चले गए आर डूब गए। इस दौरान एक 16 वर्षीय बच्चा आयुष जायसवाल डूब गया। जबकि उसके साथ नहाने गया दो बच्चों को डुबने से नदी किनारे बंशी से मछली मारने वाले व्यकित ने सुरक्षति बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना बेरमो पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चे की खोजबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार उड़ीसा बड़बिल के अस्थाई निवासी व धनबाद के स्थाई निवासी विशाल जायसवाल एवं मां संजू देवी का पुत्र 26 वर्ष आयुष जायसवाल दो दिन पूर्व अपने मामा घर ढोरी पांच नंबर धौडा़ आया था। रविवार को अपने ममरे भाई गोलू कुमार एवं श्याम कुमार के साथ ढोरी खास स्थित दामोदर नदी तट पर नहाने गया था। जहां उन्हें नदी की गहराई का अनुमान नहीं चला और वे नदी में नहाते नहाते गहरे पानी में चले गए। इससे तीनों युवक डुबने लगे तभी वहां पर मछली मार रहे एक व्यक्ति की नजर उनपर गई तो उसके तत्काल उन्हें बचाने का प्रयाय किया। इसमें गोलू और श्याम को बचा लिया। जबकि आयुष दामोदर नदी में डूब गया। विदित हो कि तीनों बच्चों को तैरना नहीं आता था। घटना की सूचना मिलते ही आयुष की मां सहित अन्य परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और प्रशासन से खोजबीन की मांग किया। वहीं आशुष की मां का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। प्रशासन द्वारा खेतको से गोताखोर टीम को बुलाया गया। जिसने बच्चे को नदी से निकाला।

RELATED ARTICLES

Most Popular