खूंटी: भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व तोरपा के पूर्व विधायक श्री कोचे मुंडा जी के आवासीय परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जयघोष के साथ हुई, जिसके उपरांत भाजपा के पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। साथ ही भाजपा का झंडा पूर्व विधायक के घर पर स्थापित कर यह संदेश दिया गया कि घर-घर भाजपा, हर मन भाजपा की भावना अब धरातल पर उतर चुकी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री कोचे मुंडा जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:“भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि यह एक राष्ट्रहित से ओतप्रोत विचारधारा है। यह पार्टी सेवा, संगठन और सिद्धांत की पहचान है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। आज स्थापना दिवस के माध्यम से हम सभी को यह संकल्प लेना है कि पार्टी की नीति और नीयत को गांव-गांव तक पहुँचाकर जनता के विश्वास को और मजबूत बनाएं।” उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में पंचायत स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता मिशन मोड में कार्य करें। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री पुरेन्द्र माझी, बिनोद धान, घाशिराय मुंडा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्थापना दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण भाव को दोहराया।
भाजपा स्थापना दिवस पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा के आवासीय परिसर में हुआ भव्य आयोजन
कृष्णा कुमार
RELATED ARTICLES