HomeUncategorizedभारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयन्ति समारोह

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयन्ति समारोह

चौपारण:-चौपारण प्रखंड मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विचारधारा मंच के द्वारा
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक श्री मनोज कुमार यादव विशिष्ट अतिथि प्रमुख पूर्णिमा देवी राणा मंच संचालन पत्रकार अजय कुमार ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि ने बाबा साहेब की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किए। और विशिष्ट अतिथि भी भारत रत्न को मन से
श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सभी सम्मानित अतिथियों को कार्यक्रम के दौरान अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई । भव्य शोभायात्रा के शुभारंभ माननीय श्री विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। आगे-आगे बरही विधानसभा के अभिभावक मनोज कुमार यादव, प्रमुख पूर्णिमा देवी राणा, राजदेव यादव, रामाशीष सिंह, पंचायत समिति सदस्य जनार्दन सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रामस्वरूप पासवान, सचिव श्री बिराज रविदास, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र रजक, कृष्णा रविदास, कैलाश भुईयां, नरेश पासवान, गुलाब रजक, अर्जुन रविदास, रामाधीन तुरी द्वारिका दास, राजकुमार रजक, डॉ बालेश्वर राम, आजाद भुईयां, कामदेव रविदास, सुधीर कौशल, चन्द्र देव रजक,राकेश कुमार रामचन्द्र पासवान, रामवृक्ष पासवान, नादों भुईयां, रंजीत सिंह, पत्रकार अजय ठाकुर,अजय दास, शिक्षक बच्चू कुमार राणा, अनिल कुमार दास रोहित दास, राजकुमार दास, धनेश्वर रविदास, सुरेंद्र रविदास, रामदेव रविदास,यमुना कुमार दास, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष युगा देवी सहित हजारों की संख्या में चौपारण प्रखंड मुख्यालय से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े लोगों की भीड़ ने चौपारण जी टी रोड जाम हो गया। चारों तरफ केवल ब्लू अंग वस्त्र के लोग ही नजर आ रहे थे।ब्लॉक मोड़ से होते हूए चतरा मोड़ गए, वहां से नाचते,गाते, झुमते हुए केन्दुआ मोड़ तक पहुंच कर वहां से पुनः डीजे के भरपूर आनंद लेते हुए चौपारण प्रखंड मुख्यालय में आकर बिराज रविदास ने अपने संबोधन में कहा चौपारण प्रखंड के छब्बीस पंचायतों से आए हुए तमाम लोगों का आभार जताया। और कहा आप लोगों की देन है कि चौपारण रोड घंटों जाम रहा, उम्मीद से कहीं ज्यादा आप सभी लोगों का योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापांक के साथ शोभायात्रा व जुलूस संपन्न किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular