HomeUncategorizedमौसम वर्षा से प्याज की फसल को भारी नुकसान

मौसम वर्षा से प्याज की फसल को भारी नुकसान

पथलगाड्डा(चतरा): बे मौसम वर्षा ने मानो किसानों की कमर ही तोड़ दिया। इस वर्षा से सबसे ज्यादा नुकसान प्याज के फसल को हुआ है।अधिकांश प्याज सड़ रहा है। एक एक किसान तीन से 10 क्विंटल तक सड़ा प्याज फेंक रहे हैं।यहां तक कि छोटे-छोटे व्यापारी तो क्या मंडी में भी बड़े व्यापारी प्याज लेने से इनकार कर रहे हैं। बताया जाता है कि 50 किलोग्राम के पैकेट महज में 10 से 12 किलोग्राम ही अच्छा प्याज निकल रहा है। वैसे में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल पथलगाड्डा में प्याज का थोक भाव 600 से 700 रुपए प्रति क्विंटल बताया जा रहा है। वहीं खुदरा भाव 10 रुपए प्रति किलोग्राम है। चौथा के किसान पूरन दांगी ने बताया कि मैं 30 पैकेट प्याज हजारीबाग मंडी भेजा था। परंतु 20 पैकेट प्याज वहां से लौटा दिया गया। वैसे में सभी प्याज को घर के बाहर फेंकना पड़ा। इस वर्ष प्याज की फसल से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। प्याज बेचकर कुछ अच्छा काम करने की सपना चकनाचूर हो गया है। बेलहर के किसान जगदीश महतो ने कहा कि प्याज की खेती ने इस बार किसानों की कमर ही तोड़कर रख दिया। अधिकांश प्याज सड़ रहे हैं।प्याज सड़ने की वजह बे मौसम बारिश है।किसान बिनोद दांगी,अर्जुन दांगी,यशवंत दांगी,मनोज दांगी सहित अन्य किसानों ने कहा कि महंगे बीज लेकर प्याज की फसल उपजाया था। प्याज की फसल भी अच्छी हुई थी। परंतु प्याज तैयार होने के पश्चात बेमौसम वर्षा ने किसानों की सभी सपने तोड़ कर रख दिया।वैसे में किसानों के लागत मूल्य भी निकलना मुश्किल हो रहा है। बरहाल इस वर्ष किसानों को प्याज की फसल में भारी नुकसान हुआ है। जिसका भरपाई कर पाना मुश्किल है।वहीं किसानों ने सरकार से आपदा राहत के तहत सहयोग करने की मांग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular