आपकी हर परेशानी को दूर करने का प्रयास करूंगा: श्री सुदिव्य कुमार, मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग चौपारण : चौपारण प्रखंड के कर्मठ और ईमानदार झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र राणा के नेतृत्व में हजारीबाग समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने समर्थकों के साथ उपस्थिति दर्ज की। योजनान्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ राज्य स्तरीय “शहरी स्वयं सहायता समूहो के साथ परिचर्चा” कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को नगर भवन, हजारीबाग में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग श्री सुदिव्य कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय व अन्य अतिथियों ने दीपप्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग श्री सुदिव्य कुमार ने विभिन्न जिलों से आए शहरी स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, सीआरपी और सिटी मिशन मैनेजर से संवाद कर उनकी समस्याओं, उनके आईडिया से अवगत हुए। कार्यक्रम में शहरी स्वयं सहायता समूह के सदस्य मेदिनीनगर के सावित्री कुमारी, खूंटी के सुधा देवी, सत्यम स्वयं सहायता समूह के मरियम पूर्ति, देवघर के गुंजन कुमारी, धनबाद के रूबी पाठक सहित कई अन्य सदस्यों से मंत्री ने संवाद किया।
माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग श्री सुदिव्य कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आधी आबादी पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर राज्य को प्रगति के मार्ग में ले जाएं, इसी उद्देश्य के साथ राज्य सरकार काम रही है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पुरुषों के साथ साथ महिलाओं को भी स्वालंबन बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। हमारी सरकार महिलाओं को उनके सपने को पूरा करने के साथ साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत व समृद्ध बनाने की पुरजोर प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज आपलोगों से परिचर्चा करने के बाद जाना की शहरी क्षेत्र की महिलाएं आचार,पापड़ के अलावे भी बहुत सारे अन्य कार्य को करने में कुशल हैं। परिचर्चा में विभिन्न स्रोतों से आए सुझाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। महिलाओं को स्वालंबन बनाने के कार्ययोजना में ये सुझाव बहुत ही करागर साबित होंगे। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से पहले आपकी पहचान गौण थी जब आप बाहर निकले तो आप अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई। अब आपकी पहचान को पुष्ट करना हमारी जिम्मेवारी है। अब आपको रोजगार भी मिला और सम्मान भी मिला है।
मंत्री ने कहा कि आपको अपने नेतृत्व का गुण दिखाते हुए बाकी बचे हुए महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह से जोड़ना है। आपमें 20 हजार के आंकड़े को बढ़ाकर 40 हजार करने की क्षमता है। हमें उम्मीद है कि आप इस लक्ष्य को जल्द ही हासिल कर लेंगे।
उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री होने के नाते पूरी संजीदगी के साथ आपकी हर वह परेशानी को दूर करने का प्रयास करूंगा जिससे आपको आपकी सफलता में बाधा उत्पन्न न हो। अब हमें एक नए ब्रांड के रूप में मार्केट में आना है जिससे ई मार्केटिंग व खुले बाजार में अपने प्रोडक्ट को बेच सकें। प्रोडक्ट अगर मार्केट में सही तरीके से जाएगी तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। हमें आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करते हुए विकास करने पर ध्यान केंद्रित करना है।
कार्यक्रम में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर, हम उनके और उनके परिवारों के जीवन स्तर में सुधार कर सकते हैं। साथ ही, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी से देश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। शहरी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों से परिचर्चा के बाद जो बातें निकल कर आएगी उसे अच्छे नीतियों के निर्माण में शामिल कर प्रस्तुत की जाएगी। समूह के सदस्य आगे किस तरह के व्यापार व मार्केट चाहते हैं उस पर हम कार्य कर सकेंगे। इस परिचर्चा से समूह के सदस्यों के नीतियों व उनकी परेशानियों को समझकर उनके अनुरूप कार्ययोजना बनाकर उन्हें सहायता प्रदान कर सकेंगे।
कार्यक्रम में माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग श्री सुदिव्य कुमार के अलावे उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय, नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक श्री सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद, विभिन्न जिलों से आए उप नगर आयुक्त, सिटी मिशन मैनेजर, सीआरपी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय “शहरी स्वयं सहायता समूहो के साथ परिचर्चा” कार्यक्रम का हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES