HomeUncategorizedलहसुन में औषधीय गुण

लहसुन में औषधीय गुण

चौपारण:-लहसुन एक औषधि है, इसके गुणों का गुणगान करना,मानव के जेहन में है। लहसुन किसनों के यहां अधिक मात्रा में उपलब्ध रहता है। इसे सभी लोग पसंद करते हैं। शाकाहारी भोजन में भी लहसुन का प्रयोग किया करते हैं, कभी- कभी लहसुन का प्रयोग शाकाहारी भोजन नहीं करते हैं।यह अध्यात्मिक दर्शन की देन हैं। परन्तु मांसाहारी भोजन में लहसुन को अनिवार्य रुप से प्रयोग किया जाता है, और लहसुन का सेवन होना भी चाहिए। आज राष्ट्रीय लहसुन दिवस है – इसके महत्व को जानना चाहिए। संसार में रहने वाली तमाम गृहणियों , माताएं, बहनें जो काफी मेहनत से अपने-अपने घरों में स्वादिष्ट भोजन बनाने में अथक परिश्रम करतीं हैं। झापा पंचायत के पूर्व मुखिया पूर्णिमा देवी ने कहा लहसुन कई रुपों में फायदेमंद है।कई लोगों का कहना कि लहसुन डालकर भोजन बनाने से स्वादिष्ट बढ़ जाता है, और भोजन अच्छा लगता है। उनके लिए लहसुन दिवस सबसे अच्छा है। मानगढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया आरती देवी ने कहा – लहसुन के इतिहास के साथ – साथ इसके शानदार स्वाद भी, जीवन में अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभों का ज़श्न है । इसलिए लहसुन की जितनी सराहना की जाए वह कम है।
लहसुन एक दवा भी है और महत्वपूर्ण उपयोगी वस्तु भी है। पृथ्वी पर रहने वाले सभी लोग इसे सेवन करते हैं, कोई भोजन के साथ तो कोई दवा के रूप में,पर लहसुन का सेवन सभी लोग करते हैं।
तमाम झारखंडवासियों को राष्ट्रीय लहसुन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular