गिद्धौर:-प्रखंड अंतर्गत सलगा गांव में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा विद्यालय में लगे पानी सप्लाई का पाइप के साथ साथ सभी नल को तोड़ा। यह घटना बीते रात की है।इस घटना की जानकारी सुबह लगभग 8:30 बजे जब स्कूल खोलने प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी पहुंचे।और स्कूल की साफ सफाई की जा रही थी।जब पानी की जरूरत पड़ा।और पानी लाने के लिए बच्चे गए।तो देखा कि विद्यालय में लगे पानी सप्लाई पंप के साथ-साथ सभी नल तोड़े हुए हैं।जब प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दांगी ने विद्यालय का अच्छे से जांच परख किया तो इस संबंध में थाना में लिखित आवेदन दिया है। एवं आने वाले दिनों के लिए भयभीत होते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता से कानूनी सहायता की मांग की है।
विद्यालय में लगे पानी सप्लाई पंप को असामाजिक तत्व के लोगों ने किया तोड़फोड़ प्रधानाध्यापक ने दिया थाना में आवेदन
जिला रिपोर्टर - भूपेंद्र पांडेय
RELATED ARTICLES