HomeUncategorizedसुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम का...

सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम का आयोजन

चौपारण : चौपारण प्रखंड के बेहतरीन स्कूल के रूप प्रचलित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल बहेरा आश्रम में संचालित है। इस इलाके में सबसे अच्छे स्कूल है और यहां बहुत ही अच्छे गतिविधियों के साथ पठन पाठन की बेहतरीन सुविधाएं के साथ अच्छे और कुशल शिक्षक भी उपलब्ध है।
बता दें आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय में बहुत ही खूबसूरत तरीके से कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल के प्राचार्या रिना पाण्डेय ने किया।
“जागते रहो भारत यात्रा” माउंट आबू की यात्रा दिनांक 08/03/2025 से शुरू हुआ,जो दिनांक 07/06/2025 तक चलेगी। इस यात्रा की शुरुआत माउंट आबु से हुई है, और बीस राज्यों में भ्रमण करते हुए, लगभग ग्यारह हजार किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। आज के कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य:- महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, यौन शिक्षा पर जागरुकता। इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर (राजेंद्र कुमार, जम्मू वेन, शत्रुघ्न झा)विशेषज्ञों ने बिन्दुवार उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के सभी बच्चों ने ध्यान केन्द्रित कर सुना और लाभान्वित हुआ।
बच्चों के द्वारा बेहतरीन संगीत प्रस्तुति ने अतिथियों को और उपस्थित गणमान्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्राचार्या रिना पाण्डेय ने सचिव सतिश गिरजा के प्रसंशा करते हुए,इस संस्थान के हर समस्याओं का निदान की सराहना किया।और इन्हीं के द्वारा कार्यक्रम समापन्न किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular