पर्यटक स्थल सूरजकुंड धाम में भारत जकात मांझी परगना महाल समाज के द्वारा सरहुल पूजा मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा ने कि संचालन प्रखंड सचिव मनोज मुर्मू ने किया। मुख्य अतिथि बरही एसडीओ जोहान टुडू गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार, बरकट्ठा थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता, मुखिया ललिता देवी, झारखंड आंदोलनकारी धीरेंद्र पांडे मौजूद थे। प्राकृति पर्व सरहुल पूजा की शुरुआत पुजारी के द्वारा पूजा पाठ कर किया गया इसके पश्चात ईमानदार की थाप पर महिलाओं ने नाच गाकर झूमते हुए सरहुल पर्व मनाया। रामजी बेसरा ने बताया कि आदिवासियों का यह मुख्य त्यौहार है सभी लोग अपने-अपने स्तर से इस पर्व को अलग-अलग तिथि में मानते हैं। मौके पर स्टीफन टुडू नाइट धमाका सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजन किया गया। जिसे देखने आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या मैं लोग पहुंचे। इस अवसर पर प्रखंड कोषाध्यक्ष सुनील मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, शिबू मांझी, राजा राम मुर्मू, महेश मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, बाबूराम मुर्मू, सुरेश बेसरा, दसों मुर्मू, मोहन बसके, छोटन किसकु, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
सूर्यकुंड धाम में भारत जकात मांझी परगना महाल समाज न सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया
RELATED ARTICLES