Homeबड़ी ख़बरेंहाल ही में झारखंड के करीब 40 लाख महिलाओं के खातों में...

हाल ही में झारखंड के करीब 40 लाख महिलाओं के खातों में महिला दिवस

रांची:हाल ही में झारखंड के करीब 40 लाख महिलाओं के खातों में महिला दिवस के अवसर पर हेमंत सरकार ने तीन महीने जनवरी फरवरी मार्च की 7500 रुपए की राशि डाली थी। वहीं किसी त्रुटि की वजह से राज्य की करीब 18 लाख महिलाओं के खातों में 4 महीने की राशि जो कि 10 हजार रुपए बनती है नहीं पहुँच पाई है।लेकिन अब ईद, सरहुल और रामनवमी पर हेमंत सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है । सरकार 18 लाख महिलाओं के खाते में एक साथ 10,000 रुपये भेजने की तैयारी में है।होली पर छूटी राशि की भरपाई की तैयारी की जा रही है। सीएम सोरेन के स्पष्ट निर्देश पर विभाग जल्द ही सभी त्रुटियों में सुधार कर लाभुकों के खातों में भेजेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular