आज का पञ्चाङ्ग
आज का अंग्रेजी दिनांक:—14.03.2025
शुभसंवत् :—2081(पिङ्गल)
शके:—1946
सौम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:—शिशिर
माह:—फाल्गुन
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—पूर्णिमा तिथि दिन 11:12 तक उपरांत प्रतिपदा तिथि।
दिन:—शुक्रवार
नक्षत्र:—उ.फा.नक्षत्र
योग:–शूल
करण:—का
सूर्योदय:—प्रातः 06:05
सूर्यास्त:—संध्या 05:55
सूर्य:—कुम्भ राशि में।
चंद्रमा:—सिंह राशि में दिन 12:01 तक उपरांत कन्या राशि में।
आज का राहूकाल दिन:—10:30 बजे से दिन:—12:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
(नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है)
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज शिवलिंग पर गन्ना का रस चढ़ाने से आर्थिक लाभ होता है।
*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
आज मेष राशि से छठे भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है ऐसे में आज इन्हें जोखिम भरे काम से बचना होगा। बेहतर होगा कि शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहें नहीं तो वह मौके का लाभ उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। वैसे आज आपको परिवार और पड़ोसियों से सहयोग भी मिलेगा और आप मौज मस्ती के बीच कुछ जरूरी काम को भी निपटाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको सहयोग बनाकर रहना होगा और बच्चों पर भी ध्यान देना होगा। जिन लोगों को कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या है वह स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आहर विहार अपनाएं। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा।
🐂वृष
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनोरंजक रहेगा। आप आज दोस्तों और परिचितों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। आपकी मित्रता का दायरा भी आज बढेगा और आपको आज कुछ नया और रोमांचक काम करने का भी मौका मिलेगा। खानपान भी आज आपको अपनी रुचि का मिलेगा। संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। लेकिन आज आपका खर्च भी बना रहेगा। ऐसे में भावुकता और जोश में धन खर्च पर कंट्रोल रखना जरूरी है। आपको आज वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में भी खुशी मिलने वाली है।
👫मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का दिन आज होली के रंगों की भांति सतरंगी रहने वाला है। आपको आज करियर कारोबार में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर आज मित्रों और मेहमानों का भी आगमन हो सकता है इसलिए आपको आज एक साथ कई मोर्चों पर काम करना होगा। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। विदेश में रहने वाले किसी संबंधी की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। लेकि आपके लिए सलाह है कि आज खानपान संयमित रखें और तामसिक भोजन से बचें।
🦀कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आज परिवार के साथ सहयोग से खुशी मिलेगी। आर्थिक एवं कारोबार संबंधी विषयों में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने परिचित और मित्र से मिलकर खुशी होगी। ससुराल के संबंधियों से भी आज आपको लाभ मिलने का योग बना हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। सलाह है कि वाहन चलाते समय आज सतर्क रहें। वाद विवाद से बचें।
🐅सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक है लेकिन अतिउत्साह से आपको आज बचना होगा। आपको आज किसी मित्र और संबंधी से प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आपके घर मित्रों और मेहमानों के आगमन से चहल पहल की स्थिति रहेगी। माता पिता से भी आपको आज स्नेह और सहयोग मिलेगा। फैमिली बिजनेस में आज परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी सुधार होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा, प्रेमी से लंबी और रोमांटिक बातें होंगी, लेकिन दूरियों का अहसास बना रहेगा। सलाह है कि आज किसी से भी उलझने से बचें।
🙎🏼♀️कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज जोखिम वाले काम से बचने की जरूरत है। आज आपकी राशि में चंद्रमा को ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में आपका मन आज विचलित रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी काम करने और निर्णय लेने से बचना होगा। किसी बातों और व्यवहार से आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने काम से मतलब रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। आपको आज मनपसंद भोजन मिलेगा और माता एवं परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
⚖️तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज का दिन परिवार के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। किसी मित्र या मेहमान के आगमन से आपको आज खुशी मिलेगी। आज आपको दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मेलजोल बनाए रख पाएंगे और आपको इनसे सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई बनी रहेगी। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनको आज परहेज और खानपान का पूरा ध्यान रखना होगा। अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन से आप परहेज रखें।
🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आप आज दोस्तों के साथ मौजमस्ती का आनंद लेंगे। आपको आज किसी पुराने परिचित और मित्र से भी मिलने का मौका मिलेगा। कारोबारी जातक आज कमाई से खुश रहेंगे लेकिन कुछ ऐसे लोगों से भी सामना हो सकता है जिससे आपको परेशानी और क्रोध आ सकता है। आपको आज आर्थिक लेनदेन के मामले में सतर्क रहना चाहिए। आपके लिए आज यात्रा का भी संयोग बन रहा है।
🏹धनु
धनु राशि,लाभ और सम्मान पाएंगे आपके लिए आज हो रहा सूर्य का गोचर शुभ फलदायी रहेगा। आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज अपने परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। भाइयों से भी आपका आज मेलजोल और तालमेल बना रहेगा। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई गिफ्ट ले सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलकर आपको खुशी होगी। मनपंसद भोजन का आनंद लेंगे लेकिन सलाह है कि स्वाद के चक्कर में अति भोजन से बचें।
🐊मकर
मकर राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप मौज मस्ती के बीच धर्म अध्यात्म में भी रुचि लेंगे। आपको अपने बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। कोई मित्र या मेहमान अचानक आपके घर आ सकता है। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। आज शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ हंसी मजाक का आनंद ले सकते हैं। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी लुत्फ ले सकते हैं।
🍯कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज परिवार के किसी सदस्य की वजह से परेशानी और चिंता हो सकती है। लेकिन दोस्तों और पड़ोसियों से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। वैसे आज आपको शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। किसी से विवाद में उलझना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं तो आज वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक मामलों में आपको आज भावुकता पर कंट्रोल करना होगा।
🐟मीन
आपके लिए आज का दिन लाभदायक और मनोरंजक रहेगा। कारोबार व्यापार में आपको आज लाभ मिलेगा। कोई अच्छी और प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आपको आज कुछ रचनात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। दोस्तों और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। नवीन वस्त्र और गिफ्ट का लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।
🙏जय माँ भद्रकाली🙏
आलेख:—
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श)
पुजारी–माँ भद्रकाली मंदिर इटखोरी, चतरा
सम्पर्क सूत्र-9931585660